बेमेतरा. शासकीय कार्य में उदासीनता एवं लापरवाही बरतने के कारण जिले के दो पंचायत सचिवों को निलंबित कर दिया गया है. नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत संबलपुर के पंचायत सचिव ईश्वर बजारे एवं साजा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हथमुड़ी के सचिव जीवनलाल धनकर को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि मे इनका मुख्यालय क्रमशः जनपद पंचायत नवागढ़ एवं जनपद पंचायत साजा निर्धारित किया गया है. निलंबन अवधि में इन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
http://भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर मंडराया खतरा, 2 भारतीय खिलाड़ी कोरोना संक्रमित
रेत के अवैध उत्खनन पर कार्रवाई
बेमेतरा. जिले में अवैध रेत उत्खनन की शिकायत प्राप्त होने पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बेरला जिला बेमेतरा के निर्देशानुसार तहसीलदार बेरला राजस्व अमले सहित बुधवार को तत्काल ग्राम डंगनिया (ब) एवं ग्राम बहेरघट पहुंचकर संभावित अवैध रेत उत्खनन स्थल का निरीक्षण किया. ग्राम डंगनिया (ब) एवं ग्राम बहेरघट में कोई भी व्यक्ति संसाधन सहित रेत उत्खनन करते हुए नहीं पाया गया. ग्राम बहेरघट में स्टाप डेम के पास स्थित श्री वैष्णव देवी मंदिर के आस पास एवं उससे लगभग 300 मीटर की दूरी पर 12 ढेरी में रेत का अवैध भण्डारण शासकीय भूमि पर प्राप्त हुआ, जिसे तहसीलदार बेरला के द्वारा जब्त कर मौके पर ग्राम पंचायत बहेरघट सरपंच श्रीमती धनेश्वरी यादव के सुपुर्द में दिया गया. जिसे वह आगामी आदेश तक अपने अभिरक्षा में रखेगी. अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेरला ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन की शिकायत पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.
http://गुरु रंधावा का नया गाना ‘नैन बंगाली’ रिलीज, यूट्यूब पर मचा रहा धमाल







