আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत की पहली नेजल वैक्सीन का ट्रायल पूरा

Published on: August 15, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोवैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने कोरोना की नेजल वैक्सीन के ट्रायल में अहम सफलता हासिल की है. इस वैक्सीन का वैज्ञानिक नाम BBV154 है और नेजल वैक्सीन पर दो तरह के ट्रायल चल रहे थे. पहला ट्रायल कोरोना की दो डोज वाली प्राइमरी वैक्सीन को लेकर चल रहा था और दूसरा ऐसी बूस्टर डोज के तौर पर, जो कोवीशील्ड और कोवैक्सीन लगाने वाले दोनों तरह के लोगों को लगाई जा सकेगी. इन दोनों के ही तीसरे चरण के ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल पूरे हो गए हैं और इसका डाटा ड्रग कंट्रोलर को जमा किया गया है. अब ड्रग कंट्रोलर की सब्जेक्ट एक्सपर्ट कमेटी इस डाटा का रिव्यू करेगी. कोरोना की दो डोज वाली नेजल वैक्सीन के ट्रायल 3100 लोगों पर किए गए हैं.

https://दीवार गिरने से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

भारत में 14 जगहों पर ये ट्रायल हुए हैं. हेटेरोलोगस बूस्टर डोज के ट्रायल 875 लोगों पर हुए और भारत की 9 जगहों पर ये ट्रायल किए गए. दोनों स्टडी में प्रतिभागियों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई. हेटेरोलोगस बूस्टर डोज यानी ऐसी वैक्सीन जो कोवैक्सीन और कोवीशील्ड लगवा चुके लोग भी लगवा सकेंगे. शुरुआती नतीजों के मुताबिक नाक से दी जाने वाली ये वैक्सीन रेस्पिरेटरी सिस्टम यानी श्वास नली और फेफड़ों में कोरोना से लड़ने के लिए एंटीबॉडीज पैदा कर सकती है, जिससे इंफेक्शन घटता है और संक्रमण कम फैल पाता है. हालांकि इसकी और स्टडी भी की जा रही है. इस वैक्सीन को भारत बायोटेक ने वॉशिंगटन की सेंट् लुईस यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर बनाया है.

https://422 स्कूलों में लागू होगी स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना : मुख्यमंत्री

जुड़िए हमसे….

https://www.facebook.com

https://cgjanadesh.com

https://cgjanadesh.com/category

8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now