আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन नए खिलाड़ियों को मिला मौका

Published on: March 19, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. बीसीसीआई ने ट्वीट कर 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की. इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में अर्धशतक जड़ने वाले सूर्यकुमार यादव को वनडे टीम में जगह मिली है. वहीं, स्पिन ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या और युवा तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. बता दें कि सूर्यकुमार यादव ने डेब्यू पारी में अर्धशतक जड़ सभी को प्रभावित किया. उन्होंने 31 गेंदों पर शानदार 57 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 3 छक्के और 6 चौके जड़े. बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 23 मार्च से खेली जाएगी. तय कार्यक्रम के मुताबिक सीरीज के तीनों वनडे पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाएंगे. ये मुकाबले 23, 26 और 28 मार्च को होंगे. तीनों मैच दोपहर डेढ़ बजे शुरू होंगे.

http://PM-KISAN स्कीम की रकम नहीं बढ़ेगी, कृषि मंत्री ने कहा- ऐसी कोई योजना नहीं

टीम इंडिया : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, क्रुणाल पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, शार्दुल ठाकुर.

http://पारस-माहिरा का नया गाना ‘रंग लगेया’ रिलीज, हुआ वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now