আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारतीय रेलवे ने 31 जनवरी तक रद्द की ये ट्रेनें, देखिए पूरी सूची

Published on: December 14, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोहरे के चलते देश के कई हिस्सों में काफी ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा रेलवे ने कई ट्रेनों के समय में भी बदलाव किया है. रेलवे ने तय किया है कि 31 जनवरी तक इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा. यदि आप इन ट्रेनों में सफर करने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले इस सूची को देख लें. पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 16 दिसंबर से एक जनवरी तक कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इसमें गोरखपुर-आनंद विहार टर्मिनस (ट्रेन संख्या 02571) 16, 20, 23, 27, 30 दिसंबर और 3, 6, 10, 13, 7, 20, 24, 27 और 31 जनवरी के बीच सभी बुधवार और रविवार को रद्द रहेगी.

http://कृषि कानूनों के खिलाफ भूख हड़ताल पर किसान, दिल्ली की ये सीमाएं हैं बंद


वहीं आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर (ट्रेन संख्या 02572) 17, 21, 24, 28, 31 दिसंबर और 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 और 28 जनवरी के बीच सभी सोमवार को गुरुवार को रद्द रहेगी. भारतीय रेलवे ने कोहरे की वजह से कुछ ट्रेनों का आंशिक निरस्तीकरण किया है. इनमें गोरखपुर-कानपुर अनवरगंज (ट्रेन संख्या 05004) 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक प्रयागराज रामबाग से कानपुर अनवरगंज के बीच रद्द रहेगी. वहीं कानपुर अनवरगंज-गोरखपुर (ट्रेन संख्या 05003) 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक कानपुर अनवरगंज-प्रयागराज रामबाग के बीच रद्द रहेगी. कुछ ऐसी भी ट्रेनें हैं जिन्हें किसान आंदोलन के कारण रद्द किया गया है. आंदोलन के कारण पंजाब की कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है. रेलवे ने अमृतसर-दरभंगा (ट्रेन संख्या 05212) को रद्द कर दिया है. ये ट्रेन अमृतसर से 13 दिसंबर को रवाना होने वाली थी. इसके अलावा अमृतसर-जयनगर अंबाला (ट्रेन संख्या 04652) और जयनगर-अमृतसर अंबाला (ट्रेन संख्या 04651) को रद्द किया गया है.

http://स्ट्रेपलेस ड्रेस में कृति सेनन का नया फोटोशूट, तस्वीरें वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now