रायपुर. राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है. गृह (पुलिस) विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन से जारी पदस्थापना सूची इस प्रकार है-
http://आरक्षक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस




http://चाणक्य नीति : इन 3 बातों के कारण टूट जाता है अपनों के साथ रिश्ता!
बाल क्रीड़ा परिसर में प्रवेश हेतु 10 तक आवेदन आमंत्रित
नारायणपुर. जिला नारायणपुर में संचालित बालक क्रीड़ा परिसर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को कक्षा 6वीं, 8वीं एवं 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन पत्र अधीक्षक बालक क्रीड़ा परिसर नारायणपुर के द्वारा 1 जुलाई 2021 से प्रदाय किया जाएगा तथा आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2021 निर्धारित की गई है. आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि छात्र अपना आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर अधीक्षक, बालक क्रीड़ा परिसर नारायणपुर के कार्यालय में जमा कर सकेंगे. कोविड-19 से बचाव की दृष्टि से शारीरिक परीक्षण नहीं किया जाएगा. विभाग प्रमुख के निर्देशानुसार शारीरिक परीक्षण के लिए छात्रों को पृथक से सूचना दी जाएगी. अधिक जानकारी के लिए जीपी देवांगन, अधीक्षक बालक क्रीड़ा नारायणपुर मोबाइल नंबर-748944947 और एके फारूकी, पीटीआई मोबाइल नंबर-9424287178 पर संपर्क कर सकते हैं.
http://कोरोना से मौत पर देना होगा मुआवजा, राशि खुद तय करे केंद्र : SC
हत्या का फरार आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद. पत्नी की बहन की चाकू मारकर हत्या के बाद फरार युवक को पुलिस ने ओड़िशा से गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक वार्ड 11 नयापारा में बुधवार को आरोपी नंदकुमार ध्रुव ने शराब के नशे में अपनी पत्नी व सास पर चाकू से वार किया. उसी समय युवक की पत्नी की बहन चमेली यादव अपनी मां को बचाने के लिए आ रही थी तभी नशे में धुत्त युवक ने चाकू सीधे चमेली यादव के गले में घोंप दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. इसके बाद से युवक फरार था.







