আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2020 को भारत सरकार की मंजूरी, 10 नवंबर को होगा फाइनल

Published on: August 3, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की गवर्निंग काउंसिल ने मीटिंग में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को 19 सितंबर से 10 नवंबर तक कराने का फैसला किया. बीसीसीआई के मुताबिक IPL के लिए भारत सरकार ने अनुमति दे दी है. बीसीसीआई ने साफ किया है कि महिलाओं का IPL भी खेला जाएगा. आईपीएल के सभी प्रायोजक बरकरार हैं, जिसका मतलब है कि आईपीएल के मुख्य प्रायोजक के रूप में चीनी स्पॉन्सर वीवो बरकरार रहेगा. टूर्नामेंट 19 सितंबर से शुरू होकर 53 दिनों तक चलेगा. आईपीएल फाइनल 10 नवंबर को कराया जाएगा. बीसीसीआई के अधिकारी ने साफ किया कि इस बार शाम के मुकाबले 7:30 बजे से खेले जाएंगे.

http://सिरपुर में सुरंग…! देखने ग्रामीणों का लग गया था तांता, पुलिस बल तैनात

अधिकारी के कहा कि सख्त प्रोटोकॉल्स को देखते हुए इस बात को सुनिश्चित करने के लिए कि मैचों के बीच में अच्छा अंतर हो, 10 डबल हेडर प्लान किए गए हैं. अधिकारी ने कहा कि हमने 10 नवंबर तक कराने का फैसला किया और इसी कारण पहली बार वीकडे पर फाइनल होगा. यातायात, बायो सिक्योर वातावरण और इस तरह की तमाम चीजों को देखकर, यह सुनिश्चत करने के लिए की मैचों के बीच में अंतर रहे, हमने इस सीजन 10 डबल हेडर कराने का सोचा है. अधिकारी से जब पूछा गया कि क्या स्टेडियम में दर्शकों के आने पर बात हुई तो अधिकारी ने कहा कि इस बात पर फैसला अमीरात क्रिकेट बोर्ड (UAE) से चर्चा के बाद लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अगर कुछ प्रशंसक मैदान पर आते हैं तो यह अच्छा होगा क्योंकि इससे खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है. लेकिन, एक बात ध्यान में रखनी चाहिए कि खिलाड़ियों की सुरक्षा सबसे अहम है.

इसलिए इस सब पर हम अमीरात क्रिकेट बोर्ड से चर्चा करेंगे. सभी फ्रेंचाइजी से भी वीजा प्रक्रिया शुरू करने के बारे में कह दिया गया है. एक फ्रेंचाइजी के अधिकारी ने कहा कि हमसे वीजा प्रक्रिया शुरू करने के बारे में कह दिया गया है. आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने कोरोना के कारण हर एक टीम को सिर्फ 24 खिलाड़ी ही साथ ले जाने की इजाजत दी है. पहले फ्रेंचाइजी को 25 खिलाड़ी रखने की अनुमति थी. टूर्नामेंट में अनलिमिटेड कोरोना सब्सटिट्यूट की भी मंजूरी दी. यानि टूर्नामेंट में कोई खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव निकलता है, तो टीम उसकी जगह दूसरा खिलाड़ी टीम में शामिल कर सकेगी.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now