আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने 2 दिन में ही जीता तीसरा टेस्ट, सीरीज में 2-1 की बढ़त

Published on: February 25, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हरा दिया है. इसी के साथ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 की बढ़त बना ली है.49 रन के आसान लक्ष्य को टीम इंडिया ने बिना किसी नुकसान के 7.4 ओवर में ही पा लिया. रोहित शर्मा 25 तो शुभमन गिल 15 रन बनाकर नाबाद लौटे. अक्षर पटेल मैन ऑफ द मैच चुने गए. मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था. भारत ने इंग्लैंड को 112 रन पर समेट दिया. अक्षर पटेल ने 6, रविचंद्रन अश्विन ने 3 और इंशात शर्मा ने 1 विकेट लिया. पहली पारी में भारत ने शुरुआत तो सधी हुई की, लेकिन टीम बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं रही.

http://गौठान रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के रूप में होंगे विकसित : भूपेश

स्पेशलिस्ट स्पिनर जैक लीच ने 4 और पार्ट टाइम स्पिनर कप्तान जो रूट ने 5 विकेट लिए. इसके बदौलत भारतीय टीम 145 रन पर ऑलआउट हुई. टीम को 33 रन की बढ़त मिली थी. दूसरी पारी में इंग्लैंड 81 रन पर सिमट गई. अक्षर ने 5, अश्विन ने 4 और वाशिंगटन सुंदर ने विकेट लिया. इस तरह मैच जीतने के लिए भारत को 49 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम इंडिया ने बिना विकेट गंवाए 49 रन बनाते हुए मैच जीत लिया. सीरीज का चौथा और आखिरी टेस्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 4 मार्च से खेला जाएगा. बता दें कि स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने इतिहास रचा है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 400 विकेट पूरे कर लिए हैं. अश्विन सबसे तेज 400 विकेट लेने वाले विश्व के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं.

http://OTT और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए गाइडलाइंस जारी, शिकायत पर 24 घंटे में हटाना होगा कंटेट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now