আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने तीसरे ही दिन जीता इंदौर टेस्ट, बांग्लादेश को पारी और 130 रनों से रौंदा

Published on: November 16, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत ने बांग्लादेश को इंदौर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में पारी और 130 रनों से मात देकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. शनिवार को इंदौर टेस्ट के तीसरे दिन ही भारत ने बांग्लादेश को रौंद दिया. दोहरा शतक जड़ने वाले मयंक अग्रवाल ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे. इंदौर टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 150 रनों पर ढेर हो गई. भारत ने इसके जवाब में अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 493 रन बनाकर पारी घोषित कर दी.

http://रोबोट रेस में शासकीय कुलदीप निगम उमावि के छात्रों ने जीतीं बाजी

भारत को पहली पारी के आधार पर 343 रनों की बढ़त मिली. दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने मेहमान बांग्लादेश टीम को 213 रन पर समेट कर पारी और 130 रनों से जीत दर्ज कर ली. दूसरी पारी में मेहमान टीम के लिए सबसे अधिक रन मुश्फिकुर रहीम ने बनाए. उन्होंने 150 गेंदों पर सात चौके की मदद से 64 रन बनाए. रहीम के अलावा, लिटन दास ने 35 और मेहदी हसन मिराज ने 38 रनों का योगदान दिया. भारत की ओर से दूसरी पारी में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. रविचंद्रन अश्विन और उमेश यादव को दो-दो विकेट मिले जबकि एक विकेट ईशांत शर्मा ने लिया.

http://छालीवुड एक्ट्रेस पर ज्वलनशील कैमिकल से हमला, अस्पताल में भर्ती

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now