আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने जीता दिल्ली टेस्ट, ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया

Published on: February 19, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के दूसरे टेस्ट में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही भारत ने चार मैच की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे. जवाब ने भारत ने 262 रन बनाए. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम 113 रन पर सिमट गई और भारत के सामने 115 रन का लक्ष्य रखा. टीम इंडिया ने इसे तीसरे दिन ही चार विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस मुकाबले में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने पहले बल्लेबाजी चुनी.

https://Turkey-Syria earthquake: 13 दिन बाद मलबे से जिंदा निकले 3 लोग

यहां उस्मान ख्वाजा (81) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (72) के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका और ऑस्ट्रेलियाई टीम महज 263 रन पर ऑलआउट हो गई. भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 और जडेजा व अश्विन ने 3-3 विकेट चटकाए. बाद पहले दिन भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए 21 रन भी बना लिए थे. दूसरे दिन की शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर भारतीय बल्लेबाजों पर हावी नजर आए. हालत यह थी कि भारतीय टीम 139 रन पर 7 विकेट गंवाकर मुश्किल हालात में फंस गई थी. यहां से अक्षर पटेल और आर अश्विन ने 114 रन की साझेदारी कर भारतीय टीम को उबारा. इस साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम ने पहली पारी में 262 रन बनाए.

ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लायन को 5 और टोड मर्फी व मैथ्यू कुह्नेमैन को 2-2 विकेट मिले. यहां ऑस्ट्रेलिया को एक रन की बढ़त तो मिली ही, साथ ही उसके बल्लेबाजों ने दिन का खेल खत्म होने तक एक विकेट खोकर 61 रन भी जड़ डाले. यानी कुल लीड 62 रन की हो चुकी थी. यहां ऑस्ट्रेलिया टीम ने टेस्ट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी. तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 61/1 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया. यहां पहले सेशन में ही भारतीय स्पिनर्स को कुछ इस कदर मदद मिली कि ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी महज 113 रन पर ही सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया का एक भी बल्लेबाज पिच पर ज्यादा देर खड़ा नहीं रह सका. ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस पहले सत्र में महज 52 रन जोड़ते हुए 9 विकेट गंवा दिए.

https://Vivo Y56 5G भारत में लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि नहीं होगा यकीन

ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में जडेजा ने 7 और अश्विन ने 3 विकेट चटकाए. लक्ष्य का पिछा करने उतरी भारत टीम की शुरुआत खराब रही और केएल राहुल (1) जल्द ही पवेलियन लौट गए. रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी. वह महज 20 गेंद पर 31 रन बना चुके थे लेकिन रन आउट हो गए. यहां से विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने भारतीय पारी को आगे बढ़ाया. 69 रन के कुल योग पर विराट कोहली (21) को टोड मर्फी ने स्टंपिग के जरिए पवेलियन भेज दिया. बाद श्रेयस अय्यर (12) भी जल्द पवेलियन लौट गए. यहां से चेतेश्वर पुजारा (31) और केएस भरत (23) ने भारत को जीत दिलाई. दोनों खिलाड़ी नाबाद पवेलियन लौटे.

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now