नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम ने शुक्रवार को सिडनी शोग्राउंड मैदान पर खेले गए आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के पहले मैच में मौजूदा विजेता ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर विजयी आगाज किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 19.5 ओवरों में 115 रन ही बना सकी. मेजबान टीम के लिए एलिसा हीली ने 51 रनों की पारी खेली. उनके अलावा सिर्फ एश्ले गार्डनर ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सकीं.
http://कमलनाथ सरकार ने वापस लिया कर्मचारियों को नसबंदी का टारगेट देने का आदेश
उन्होंने 34 रन बनाए. भारत के लिए लेग स्पिनर पूनम यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और चार ओवरों में 19 रन देकर चार विकेट लिए. उनके अलावा शिखा पांडे ने तीन, राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक विकेट लिया. इससे पहले भारत ने दीप्ति शर्मा के नाबाद 49 रनों के दम पर सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया. उनके अलावा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 29 और जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 26 रनों की पारी खेली. पूनम को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. भारतीय टीम का अगला मैच 24 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा, जबकि उसके बाद टीम 27 फरवरी को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. वहीं श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया 29 फरवरी को मैदान में उतरेगी.
http://भरभरा कर गिरी दो मंजिला इमारत, बाल-बाल बचे लोग











