नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे ब्रिस्बेन टेस्ट के दूसरे दिन बारिश के कारण टी-टाइम के बाद का खेल नहीं हो सका. फिलहाल, भारतीय टीम ने पहली पारी में 2 विकेट पर 62 रन बना लिए हैं. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 369 रन पर ऑलआउट हुई थी. इस लिहाज से भारतीय टीम अब भी 307 रन पीछे है. चेतेश्वर पुजारा (8) और अजिंक्य रहाणे (2) नाबाद हैं. शुभमन गिल (7), रोहित शर्मा (44) रन बनाकर आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में अब तक पैट कमिंस और नाथन लियोन ने 1-1 विकेट लिए.
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 369 रनों पर सिमट गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन ने 204 बॉल पर सबसे ज्यादा 108 रन की पारी खेली. उनके अलावा कप्तान टिम पेन ने 50, कैमरून ग्रीन ने 47 और मैथ्यू वेड ने 45 रन की पारी खेली. दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट पर 274 रन से आगे खेलना शुरू किया था. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 311 रन पर 5 विकेट ही था, लेकिन टीम ने 58 रन बनाने में आखिरी 5 विकेट गंवा दिए. भारत के लिए पहली पारी में टी. नटराजन, शार्दुल ठाकुर और वॉशिंगटन सुंदर ने 3-3 विकेट झटके. मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट लिया.
http://धान खरीदी के लिए खाद्य पदार्थों की पैकेजिंग में उपयोग किए गए जूट बारदानों के उपयोग की अनुमति











