আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत को न्यूजीलैंड से मिली 22 रनों से हार, सीरीज गंवाई

Published on: February 8, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. ऑकलैंड के इडेन पार्क में शनिवार को खेले गए तीन मैच की वन-डे सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 22 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम में 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 273 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 274 रनों का लक्ष्य दिया. मार्टिन गप्टिल (79) और रॉस टेलर नाबाद (73) ने अर्धशतकीय पारी खेली. हेनरी निकोलस ने 41 रनों का योगदान दिया.

http://बारिश से धान को बचाने में नाकाम फड़ प्रभारी और प्रबंधक को खरीदी कार्य से हटाया

भारत की ओर से सर्वाधिक तीन विकेट चहल ने चटकाए. शार्दुल को 2 और जडेजा को एक विकेट मिला. लक्ष्य के जवाब में टीम इंडिया 48.3 ओवरों में 251 रनों पर ऑलआउट हो गई. पृथ्वी शॉ 24, विराट कोहली 15, केदार जाधव 9, केएल राहुल 4 और मयंक अग्रवाल 3 रन बनाकर आउट हुए. भारत के लिए कुछ हद तक श्रेयस अय्यर ने लड़ाई लड़ी और 57 गेंदों पर सात चौके तथा एक छक्के की मदद से 52 रन बनाए. उनके अलावा रवींद्र जडेजा ने 55 और नवदीप सैनी ने 45 रन बना टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे.

http://महिला SI की गोली मारकर हत्या, आरोपी बैचमेट ने की खुदकुशी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now