আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सचिन-युवराज की आतिशी पारी, इंडिया लीजेंड्स ने दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को 56 रनों से हराया

Published on: March 13, 2021
---Advertisement---

रायपुर. सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारियों की बदौलत इंडिया लीजेंड्स ने दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स को 56 रनों से हरा दिया. मैच में शानदार पारी व चार गेंदों में चार छक्के लगाने वाले युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया. इंडिया लीजेंड्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाए. सचिन तेंदुलकर ने शानदार 60 रन बनाए. युवराज सिंह ने एक बार फिर अपना पुराना रंग दिखाया और टी-20 वर्ल्ड कप की याद दिला दी. उन्होंने एक ओवर में चार छक्का लगाकर विरोध टीम की नींद उड़ा दी. वे 22 गेंदों में 52 रन बनाकर नाबाद रहे. सचिन और युवराज के अलावा बद्रीनाथ ने 42, युसूफ पठान ने 23 और गोनी ने 16 रनों का योगदान दिया.

http://सिरपुर को वर्ल्ड हेरीटेज बनाने राज्य शासन कटिबद्ध : सीएम भूपेश

जवाब में दक्षिण अफ्रीका लीजेंड्स की टीम सात विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी और मैच हार गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी द. अफ्रीकी टीम ने अच्छी शुरूआत की, लेकिन दबाव में आकर लक्ष्य से दूर रह गई. उसके ओपनरों एंड्रयू पुटिक 35 गेंद में 41 रन और मोर्ने वान विक 35 रन ने पहले विकेट के लिए बेहतरीन 87 रनों की साझेदारी की. पुटिक को यूसुफ पठान ने बोल्ड किया. रनों के दबाव के कारण द. अफ्रीका ने लगातार अंतराल पर तीन और विकेट गंवा दिए. अंतिम 18 गेंदों पर उसे 75 रनों की जरूरत थी लेकिन मेहमान टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 148 रनों पर ही सीमित रह गई. इंडिया लीजेंड्स की ओर से यूसुफ पठान ने तीन विकेट झटके जबकि युवराज ने दो विकेट चटकाए.

http://थूक लगाकर बना रहा था तंदूरी रोटी, वीडियो वायरल होने के बाद शख्स गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now