আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना से निपटने भारत पर्याप्त टेस्ट नहीं कर रहा, ताली बजाना, दीया जलाना हल नहीं : राहुल

Published on: April 4, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि भारत में कोरोना वायरस से निपटने के लिए पर्याप्त रूप से टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं. उन्होंने बिना नाम लिए पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि लोगों के ताली बजाने और दीया जलाने से इस समस्या का समाधान नहीं किया जा सकता है. उन्होने ट्वीट कर कोरोना वायरस के टेस्ट का दायरा बढ़ाए जाने की मांग की. उन्होने लिखा- कोविड-19 से निपटने के लिए भारत अभी पर्याप्त टेस्ट नहीं कर रहा है. लोगों के ताली बजाने और दीया जलाने से समस्या का समाधान होने नहीं जा रहा है.

http://दीपिका-रणवीर ने लिया पीएम केयर्स फंड में योगदान का संकल्प, कहा- संकट में हम सब एक साथ

राहुल गांधी ने ट्वीट के एक ग्राफ भी शेयर किया है जिसमें दुनियाभर में प्रति मिलियन आबादी के हिसाब से होने वाले टेस्ट और पॉजिटिव पाए जाने वाले मामलों के संबंध को प्रदर्शित किया गया है. भारत में प्रति मिलियन आबादी के हिसाब से सिर्फ 29 टेस्ट किए जा रहे हैं, जबकि बाकी देशों में यह आंकड़ा काफी ज्यादा है. पाकिस्तान में यह 67, श्रीलंका में 97, ब्रिटेन में 1891, अमेरिका में 2732, जर्मनी में 5812, इटली में 7122 और दक्षिण कोरिया में प्रति 10 लाख आबादी पर 7622 लोगों की जांच हो रही है.

http://एक दिन में कोरोना के 601 नए केस, मुंह ढकने को लेकर एडवाइजरी जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now