আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने श्रीलंका को 78 रन से हराया, 2-0 से जीती टी-20 सीरीज

Published on: January 10, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत ने श्रीलंका को पुणे में खेले गए आखिरी और निर्णायक टी-20 मैच में 78 रनों से मात देकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए और श्रीलंका के सामने जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में श्रीलंका 15.5 ओवर में 123 रनों पर ढेर हो गई. श्रीलंका की ओर से धनंजय डि सिल्वा ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए. इसके अलावा एंजेलो मैथ्यूज ने 31 रन बनाए. भारत की तरफ से सैनी ने 3, सुंदर और शार्दुल ने 2-2, जबकि बुमराह ने एक विकेट झटके.

http://यह कैसा नरवा-गरुवा-घुरवा-बारी, जहां पीट-पीटकर मार रहे गायों को : कौशिक

इससे टीम इंडिया ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए और श्रीलंका के सामने जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य रखा. भारत के लिए शिखर धवन (52) और केएल राहुल (54) ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि विराट कोहली (26) मनीष पांडे (31*) और शार्दुल ठाकुर 22* रन रनों का योगदान दिया. श्रीलंका की तरफ से चाइनामैन लक्षण संदाकना सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 35 रन देकर तीन विकेट लिए. इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए शार्दुल ठाकुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया. वहीं, नवदीप सैनी को मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया.

http://सिख युवक की हत्या की गुत्थी सुलझी, मंगेतर ने रची थी साजिश

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now