আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया, गेंदबाजों के बाद राहुल-सूर्या चमके

Published on: September 29, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. तिरुवनंतपुरम में खेले गए पहले टी20 में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हरा दिया. दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 8 विकेट पर 106 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. भारत के लिए सूर्यकुमार यादव और केएल राहुल ने अर्धशतक जड़े. इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरूआत बेहद खराब रही. टीम ने 9 के स्कोर पर पहुंचते-पहुंचते 5 विकेट खो दिए. साउथ अफ्रीका की ओर से केशव महाराज ने सबसे अधिक 41, एडन मार्करम ने 25 और वेन पारनेल ने 24 रनों की पारी खेली. इनकी पारियों के बदौलत ही अफ्रीकी टीम 106 रनों तक पहुंच सकी.

https://9 साल के बच्चे पर भालुओं का हमला, आंख और चेहरे को नोचा

अर्शदीप ने 3, चाहर और हर्षल ने 2-2 विकेट लिए. एक विकेट अक्षर पटेल को मिला. 107 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही. कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले कगिसो रबाडा की गेंद पर आउट हो गए. इसके बाद बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सिर्फ 3 रन के स्कोर पर नार्खिया के गेंद पर आउट हुए. हालांकि इसके बाद भारत की पारी को सूर्यकुमार यादव (50) और केएल राहुल (51) ने संभाला और भारतीय टीम को 8 विकेट से आसान जीत दर्ज करवाई. साउथ अफ्रीका के लिए कगिसो रबाडा और एनरिक नार्खिया ने 1-1 विकेट चटकाया.

https://PFI पर लगा पांच साल का प्रतिबंध, 8 अन्य संगठन भी बैन

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now