नई दिल्ली. सुपर-12 के मैच में भारत ने स्कॉटलैंड को 8 विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप-2 में अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. अब सभी भारतीय फैंस की नजरें अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच सात नवंबर को होने वाले मैच पर टिकी होंगी. बाद भारत को अपना आखिरी ग्रुप मुकाबला नामीबिया के खिलाफ 8 नवंबर को खेलना है. भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कॉटलैंड को 17.4 ओवर में 85 रन पर आउट कर दिया. भारत की ओर से रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट लिए. वहीं, जसप्रीत बुमराह को दो और रविचंद्रन अश्विन को 1 विकेट मिला.
https://शिक्षिका की अर्धनग्न लाश की गुत्थी सुलझी, प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार
भारत को अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के नेट रन रेट से ऊपर जाने के लिए 43 गेंदों पर मैच जीतने की जरूरत थी, लेकिन रोहित और राहुल की ओपनिंग जोड़ी ने पहले 4.6 ओवर में 70 रन जोड़े. बाद विराट सूर्यकुमार ने सिर्फ 6.3 ओवर (39 गेंद) में ही लक्ष्य हासिल कर लिया. यानी भारत ने 81 गेंद रहते दो विकेट के नुकसान पर मुकाबला जीता. रोहित शर्मा के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका लगा. वे 16 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें व्हील ने एलबीडब्लू किया. बाद राहुल ने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए और 19 गेंदों पर 50 रन बनाकर आउट हुए. राहुल को वाट ने मैकलॉयड के हाथों कैच कराया. बाद विराट 2 रन और सूर्यकुमार यादव 6 रन बनाकर नाबाद रहे. तीन विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया.
https://कुश के सोटे सहकर मुख्यमंत्री ने की सबके लिए मंगल कामना











