আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों से हराया, मिलर का शतक बेकार

Published on: October 3, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. गुवाहटी में खेले गए दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को 16 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की इस सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी बना ली है. टीम इंडिया ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 3 विकेट पर 237 रन बनाए थे. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम निर्धारित ओवरों में 221 रन ही बना सकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम की शुरूआत बेहद खराब रही और टीम ने सिर्फ एक रन के स्कोर पर 2 बल्लेबाज आउट हो गए. अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मार्करम 33 के स्कोर पर अक्षर पटेल के गेंद पर बोल्ड हो गए. बाद डेविड मिलर और डिकॉक ने पारी को संभाला. अफ्रीकी टीम के ओर से डेविड मिलर ने नाबाद 106 रनों की शतकीय पारी खेली. वहीं क्विंटन डिकॉक ने नाबाद 69 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.

https://पर्यावरणविद् अनुपम मिश्र और रंगकर्मी हबीब तनवीर के नाम पर मिलेगा पुरस्कार

भारत की ओर से अर्शदीप ने दो विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल को एक विकेट मिला. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 237 रन बनाए. कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 9.5 ओवर में 96 रन जोड़े. रोहित शर्मा 43, जबकि केएल राहुल ने 57 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के आउट होने के बाद विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की. सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों पर 61 रनों और विराट कोहली ने 28 गेंदों पर नाबाद 49 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. वहीं दिनेश कार्तिक ने नाबाद 17 रन बनाए. दक्षिण अफ्रिका के लिए महाराज ने दो विकेट झटके.

https://स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में ईस्ट जोन में छत्तीसगढ़ टॉप पर

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now