नई दिल्ली. पुणे में खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया. टीम इंडिया 48.2 ओवरों में 329 रनों पर ऑल आउट हो गई. जवाब में इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 322 रन बना पाई. मैच में 95 रनों की पारी खेलने वाले सैम करेन को मैन ऑफ दे मैच का अवॉर्ड दिया गया. वहीं, सीरीज में 219 रन बनाने वाले इंग्लैंड के ओपनर जॉनी बेयरस्टो मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड से नवाजे गए. 330 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में महज 322 रन ही बना पाई.
http://कलेक्टरों को परिस्थिति के अनुरूप तत्काल निर्णय लेने और कंटेनमेंट जोन घोषित करने के निर्देश
सैम कुरेन ने सबसे ज्यादा 95 रन बनाए. इसके अलावा डेविड मलान ने 50, लियाम लिविंगस्टोन ने 36 और बेन स्टोक्स ने 35 रन का योगदान दिया. निचले क्रम में मोईन अली ने 29 रन बनाए. भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. भुवनेश्वर कुमार को 3 और टी नटराजन को 1 विकेट मिला. इससे पहले टीम इंडिया 48.2 ओवर में 329 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी. ऋषभ पंत ने 78, हार्दिक पंड्या ने 64, शिखर धवन ने 67 रन बनाए. रोहित शर्मा ने 37, क्रुणाल पंड्या ने 25 और शार्दुल ठाकुर ने 30 रन बनाए. इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने तीन विकेट और आदिल राशिद ने दो विकेट लिए. सैम करेन, रीस टोप्ले, बेन स्टोक्स, मोइन अली और लियाम लिविंग्स्टोन को एक-एक विकेट मिला.
http://VIDEO : कभी चींटियों को देखा है सोने की चेन उठाकर ले जाते हुए?











