नई दिल्ली. टीम इंडिया ने रविवार को पिंक बॉल ऐतिहासिक टेस्ट में टेस्ट में जीत दर्ज करते हुए बांग्लादेश का क्लीन स्वीप कर दिया है. कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए दूसरे व गुलाबी टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को महज तीसरे ही दिन में पारी और 46 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली. डे-नाइट टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम अपनी पहली पारी में 106 रनों पर ऑलआउट हो गई. जवाब में टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 347 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी.
http://सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों को जारी किया नोटिस, कल फिर होगी सुनवाई
पहली पारी के आधार पर भारत को 241 रनों की बढ़त मिली. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम 195 रनों पर ढेर हो गई. दूसरी पारी में बांग्लादेश की ओर से मुश्फिकुर रहीम ने सबसे अधिक 74 रन बनाए. इस पारी में भारत की ओर से उमेश यादव ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए. ईशांत शर्मा को 4 विकेट मिले. इस तरह इशांत ने इस मैच में कुल 9 और उमेश ने 8 विकेट अपने नाम किए. इस पारी में बांग्लादेश के 9 विकेट गिरे. महमूदुल्लाह शनिवार को 39 के निजी योग पर रिटायर्ड हर्ट हुए थे. वह रविवार को बल्लेबाजी के लिए नहीं आ सके. मोहम्मद शमी ने इस मैच में दो विकेट लिए. इशांत शर्मा को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया. उन्होंने सीरीज में 12 विकेट झटके.
http://CGPSC के लिए नोटिफिकेशन जारी, 199 पदों पर होगी भर्ती











