नई दिल्ली. भारत ने बांग्लादेश को दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में 3 विकेट से हरा दिया. उसने मैच के चौथे दिन रविवार को 145 रन के लक्ष्य को सात विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. इसी के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज में 2-0 से बांग्लादेश का सफाया कर दिया. भारत ने तीसरे दिन खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 45 रन बना लिए थे. उसे जीत के लिए 100 रन और बनाने थे. बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन और मेहदी हसन मिराज ने मिलकर तीन विकेट और लिए तो ऐसा लगा कि टीम इंडिया हार जाएगी, लेकिन श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने ऐसा नहीं होने दिया. दोनों ने अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी.
https://टुनिशा शर्मा सुसाइड केस में को-एक्टर शीजान गिरफ्तार
मैच के चौथे दिन जब खेल शुरू हुआ तो अक्षर पटेल और जयदेव उनादकट क्रीज पर थे. उनादकट 16 गेंद पर 13 रन बनाकर शाकिब की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए. बाद ऋषभ पंत (9) भी पवेलियन लौट गए. बाद मेहदी ने अक्षर पटेल (34) को क्लीन बोल्ड कर पारी में पांचवीं सफलता हासिल की.74 रन पर जब टीम इंडिया के सात विकेट गिर गए तो ऐसा लगा कि बांग्लादेश चमत्कार कर सकता है. यहां से श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन ने पारी को संभाला. दोनों ने अपने अनुभव का बखूबी इस्तेमाल करते हुए 71 रनों की नाबाद साझेदारी की और टीम को जीत दिला दी. अश्विन 62 गेंद पर 42 और श्रेयस अय्यर 46 गेंद पर 29 रन बनाकर नाबाद रहे.
https://200MP कैमरा और 180W चार्जिंग वाला फोन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत











