नई दिल्ली. भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सिडनी में खेले गए दूसरे टी-20 मैच में 6 विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. सीरीज का आखिरी मुकाबला 8 दिसंबर को सिडनी में ही खेला जाएगा. पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 194 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 195 रनों का लक्ष्य दिया. जवाब में टीम इंडिया ने 19.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 195 रन बना लिए और ये मैच अपने नाम कर लिया.
http://किसानों के पंजीकृत धान के रकबे और गिरदावरी में त्रुटि सुधार हेतु राजस्व सचिव ने जारी किए निर्देश
टीम इंडिया के लिए शिखर धवन ने 52 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 24 गेंदों पर 40 रन और हार्दिक पंड्या ने 22 गेंदों पर 42 रन बनाए. हार्दिक पंड्या को उनकी शानदार पारी के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ दिया गया. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 194 रन बनाए. मैथ्यू वेड ने सबसे ज्यादा 58 रन बनाए, जबकि स्टीव स्मिथ ने 46 रनों की पारी खेली. भारत के लिए टी. नटराजन ने दो विकेट झटके जबकि शार्दुल ठाकुर और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला.
http://अंतरिक्ष में पहली बार उगाई गई मूली की फसल, नासा ने शेयर की तस्वीर











