আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार

Published on: November 4, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 के मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 66 रनों से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 2 विकेट गंवाकर 210 रन बनाए. रोहित और राहुल ने खुलकर शॉट्स खेले. रोहित 74 रन और राहुल 69 रन बनाकर आउट हुए. बाद ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने आतिशी पारी खेली. हार्दिक 13 गेंदों पर 35 रन और पंत 13 गेंदों पर 27 रन बनाकर नाबाद रहे. जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 144 रन ही बना सकी. टीम ने 69 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए थे. जजई 13, मोहम्मद शहजाद दो, रहमानुल्लाह गुरबाज 19, गुलबदीन नायब 18 और नजीबुल्लाह जादरान 11 रन बना सके. बाद कप्तान मोहम्मद नबी और करीम जनत ने मिलकर छठे विकेट के लिए 57 रन जोड़े.

https://सरकार ने पेट्रोल पर 5 और डीजल पर 10 रुपए घटाई एक्साइज ड्यूटी

नबी 32 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए. बाद राशिद खान (0) कुछ खास नहीं कर सके. अफगानिस्तान के लिए करीम जनत ने 22 गेंदों पर 42 रन की नाबाद पारी खेली. भारत के लिए शमी ने तीन विकेट लिए. रविचंद्रन अश्विन को दो विकेट मिला. जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला. रोहित को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया. बता दें कि अगर भारतीय टीम स्कॉटलैंड को 5 नवंबर और नामीबिया को 8 नवंबर को बड़े अंतर से हराने में कामयाब होती है साथ ही अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को 7 नवंबर को हरा देती है, तो भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा. भारतीय फैंस को यह भी मनाना होगा कि न्यूजीलैंड की टीम नामीबिया पर बड़ी जीत हासिल नहीं कर सके.

https://हाथियों के हमले से एसपी, उनकी पत्नी और 4 वनकर्मी घायल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now