আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पहले दिन स्टंप्स तक भारत 221/4, मयंक का बेहतरीन शतक

Published on: December 3, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. स्टंप्स तक टीम इंडिया ने 4 विकेट गंवाकर 221 रन बना लिए हैं. फिलहाल मयंक अग्रवाल 246 गेंदों पर 120 रन और विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा 25 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. पहले दिन सिर्फ 70 ओवर का खेल हो सका. मैच अपने तय वक्त से करीब ढाई घंटे की देरी से शुरू हुआ. टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया की तरफ से शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत की. दोनों ने मिलकर 80 रनों की साझेदारी. एजाज पटेल ने शुभमन गिल (44) के विकेट के बाद एक ही ओवर में चेतेश्वर पुजारा (0) और विराट कोहली (0) के विकेट भी झटक लिए.

https://15 दिनों में दूसरी बार गांजर सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त!

एजाज ने शानदार स्पेल निकालते हुए टीम इंडिया को बैकफुट पर ढकेल दिया था. तीन विकेट गिर जाने के बाद श्रेयस अय्यर ने मयंक के साथ 80 रनों की साझेदारी की. एजाज पटेल ने चाय के बाद एक बार फिर से कीवी टीम को ब्रेक दिलाया, अय्यर 18 रन बनाकर विकेटकीपर के हाथों कैच आउट हुए. दिन का खेल खत्म होने तक मयंक अग्रवाल (नाबाद 120) के साथ ऋद्धिमान साहा (नाबाद 25) क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों के बीच 61 रनों की साझेदारी हो चुकी है. न्यूजीलैंड की ओर से चार विकेट स्पिनर एजाज पटेल ने लिए.

https://आंध्र-ओड़िशा के तटों से कल टकरा सकता है ‘जवाद’, 100Kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now