नई दिल्ली. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 फरवरी से अहमदाबाद में 3 वनडे की सीरीज खेली जाएगी. इसके बाद दोनों टीमों के बीच कोलकाता में इतने ही टी20 मुकाबले भी होंगे. यह वनडे कप्तानी मिलने के बाद रोहित शर्मा की पहली सीरीज होगी. वो चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं जा पाए थे. अब रोहित का वेस्टइंडीज के खिलाफ इम्तहान होगा. इस सीरीज से पहले, ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स ने भारतीय कप्तान के लिए खास रैप सॉन्ग रिलीज किया है. रोहित शर्मा पर बने इस रैप सॉन्ग का वीडियो स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है.
https://छत्तीसगढ़ में पांच कार्य दिवस प्रति सप्ताह प्रणाली लागू, अधिसूचना जारी
इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, एक नए युग की शुरुआत, नए कप्तान रोहित शर्मा टीम इंडिया की अगुवाई करेंगे. वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तैयार हो जाइए. नए कप्तान रोहित को भी खुद पर बना यह रैप सॉन्ग भा गया और उन्होंने इसे रीट्वीट करते हुए लिखा, “शानदार रैप सॉन्ग के लिए स्टार स्पोर्ट्स का आभार. मैदान पर वापसी और फैंस के सपोर्ट से प्रेरणा लेने के लिए पूरी तरह तैयार हूं. क्योंकि टीम इंडिया वेस्टइंडीज का सामना करने जा रही है.
https://डरा-धमकाकर बेटी से 5 साल तक अनाचार करता रहा पिता, अब गिरफ्तार
Humbled by the lovely rap @StarSportsIndia
Looking forward to be back on the field and take inspiration from the fans’ continued support as India takes on West Indies #BelieveinBlue #IndvsWI https://t.co/Ny3IDg3VwA
— Rohit Sharma (@ImRo45) February 1, 2022











