আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IND vs SA : पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान

Published on: October 1, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच विशाखापट्टनम में 2 अक्टूबर से खेला जाना है. पहले टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से भारत का प्लेइंग इलेवन शेयर कर दिया गया है. पहला टेस्ट खेलने वाली टीम से ऋषभ पंत की छुट्टी कर दी गई है. उनकी जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा को जगह दी गई है. साहा ने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2018 में दक्षिण अफ्रीका में खेला था. इसके अलावा रविचंद्रन अश्विन की भी लंबे समय बाद वापसी हुई है.

http://जेसीसीजे नेता व पूर्व विधायक परेश बागबहरा भाजपा में शामिल

ऋषभ पंत की जगह ऋद्धिमान साहा के नाम का ऐलान करते हुए कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि साहा की विकेटकीपिंग हर किसी ने देखी है. उन्हें जब भी मौके मिले हैं, उन्होंने टीम के लिए अच्छा खेल दिखाया है. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वो चोट के चलते लंबे समय तक टीम से बाहर रहे. मेरे हिसाब से वे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं. इन हालात में और उन्होंने टीम के लिए जो अब तक किया है, उसके लिहाज से साहा ही पहले टेस्ट में मैदान में उतरेंगे. टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन – विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा.

http://पुरानी पेंशन बहाली एवं क्रमोन्नति के लिए 2 अक्टूबर को सत्याग्रह

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now