नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने तीन विकेट गंवाकर 272 रन बना लिए हैं. केएल राहुल ने शानदार शतक लगाया. केएल राहुल (122) और अजिंक्य रहाणे (40) पर नाबाद हैं. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रन की साझेदारी निभाई. यह दक्षिण अफ्रीका में भारत की ओर से 10वीं सबसे बड़ी साझेदारी है. मयंक 60 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें एनगिडी ने एलबीडब्लू आउट किया.
https://फर्जी एयर टिकट व वीजा बनाकर करता था ठगी, आरोपी गिरफ्तार
इसकी अगली गेंद पर चेतेश्वर पुजारा (0) कीगन पीटरसन को कैच थमा बैठे. बाद कप्तान विराट कोहली ने राहुल के साथ मिलकर पारी संभाली. दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी हुई. विराट अच्छे टच में दिख रहे थे और एक खराब गेंद पर आउट हुए. उन्हें एनगिडी ने फर्स्ट स्लिप में मुल्डर के हाथों कैच कराया. विराट 94 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए. बाद अजिंक्य रहाणे और केएल राहुल ने भारत का कोई विकेट नहीं गिरने दिया. अभी तक राहुल ने अपनी पारी में राहुल 16 चौके और एक छक्का लगाया है. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी हो चुकी है. दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एनगिडी ने तीनों विकेट झटके.
https://AIIMS के डॉक्टर ने बच्चों के वैक्सीनेशन के फैसले को बताया अवैज्ञानिक











