नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारत की पहली पारी के 202 रन के जवाब में एक विकेट खोकर 35 रन बना लिए हैं. कप्तान डीन एल्गर (11*) और कीगन पीटरसन (14*) रन बनाकर नाबाद हैं. भारत की तरफ से एकमात्र सफलता मोहम्मद शमी को मिली. उन्होंने एडेन मार्करम को सात रन के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया. इससे पहले चोटिल विराट कोहली की गैरमौजूदगी में केएल राहुल ने टीम की कमान संभाली और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और 49 रन के स्कोर पर उसने तीन विकेट गंवा दिए.
https://कलार समाज ने पुनीत सिन्हा को सौंपी कौड़िया मंडलेश्वर की जिम्मेदारी
मयंक (26), पुजारा (3) और रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. बाद विहारी और राहुल ने पारी संभालने की कोशिश की और चौथे विकेट के लिए मिलकर 42 रनों की साझेदारी की. बाद विहारी 20 रन पर आउट हो गए. राहुल अपनी पारी को आगे नहीं ले जा सके और 50 रन बनाकर आउट हो गए. बाद ऋषभ पंत (17) और अश्विन (46) के बीच 48 गेंदों पर 40 रनों की साझेदारी हुई. हालांकि इसके बाद कोई खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया. अंत में जसप्रीत बुमराह के 11 गेंदों में 14 रन की मदद से भारत ने 200 रन का आंकड़ा पार किया और टीम 202 रन पर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जेन्सन ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके. ओलिवियर और रबाडा को तीन-तीन विकेट मिले.
https://सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, फटाफट चेक करें लेटेस्ट रेट











