আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IND vs SA : दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत 57/2, 70 रन आगे

Published on: January 12, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट के नुकसान पर 57 रन बना लिए हैं और उसके पास 70 रन की बढ़त है. टीम इंडिया दूसरी पारी में भी अच्छी शुरुआत नहीं कर सकी. मयंक अग्रवाल 7 रन बनाकर कागिसो रबाडा की गेंद पर आउट हुए. बाद केएल राहुल भी चलते बने. वे 10 रन बनाकर मार्को येनसन की गेंद पर आउट हुए. कप्तान विराट कोहली 14 रन और चेतेश्वर पुजारा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों अब तक 33 रन की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं.

https://बेरोजगारी से हताश युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद

इससे पहले साउथ अफ्रीका ने दूसरे दिन पहली पारी में एक विकेट पर 17 रन से आगे खेलना शुरू किया. टीम 76.3 ओवर में 210 रन पर आउट हो गई. कीगन पीटरसन ने सबसे अधिक 72 रन बनाए. इसके अलावा टेंबा बावुमा ने 28 और नाइट वॉचमैन केशव महाराज ने 25 रन बनाए. साउथ अफ्रीका का स्कोर एक समय 4 विकेट पर 159 रन था. टीम ने अंतिम 6 विकेट 51 रन पर गंवा दिए. इस तरह पहली पारी में भारत को 13 रन की बढ़त मिली. बुमराह ने 42 रन देकर 5 विकेट लिए. उमेश यादव और मोहम्मद शमी दोनों ने 2-2 विकेट झटके. शार्दुल ठाकुर को एक विकेट मिला.

https://प्रिया प्रकाश ने बीच किनारे दिखाईं अदाएं, वीडियो ने मचाई सनसनी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now