नई दिल्ली. केपटाउन टेस्ट रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. भारत के 212 रन के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 101 रन बना लिए हैं. कीगन पीटरसन 48 रन बनाकर नाबाद हैं. वहीं डीन एल्गर 30 और एडन मार्करम 16 रन बनाकर आउट हुए. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए चौथे दिन अब 111 रन बनाने हैं. वहीं, भारतीय टीम को 8 विकेट चाहिए. भारत के लिए दूसरी पारी में अब तक जसप्रीत बुमराह ने और मोहम्मद शमी ने एक-एक विकेट लिया. इससे पहले भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में 198 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 212 रनों का लक्ष्य दिया. भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत ने शतकीय पारी खेली.
https://पटरी से उतरी गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस, 4 की मौत, 20 घायल
उन्होंने 139 गेंदो में छह चौकों और चार छक्कों की बदौलत नाबाद 100 रन बनाए. उनके अलावा कप्तान विराट कोहली ने 29 रनों की पारी खेली. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 94 रनों की साझेदारी हुई. पंत एक छोर पर डटे रहे और दूसरी तरफ नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे. इस बीच रविचंद्रन अश्विन 07, शार्दुल ठाकुर 05, उमेश यादव 00 और मोहमम्मद शमी भी शून्य पर आउट हुए. लेकिन पंत ने 133 गेंदो में अपना शतक पूरा किया. टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत का यह चौथा शतक है. वहीं विदेश में यह उनका तीसरा टेस्ट शतक है. दक्षिण अफ्रीका के लिए जानसिन ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. इसके अलावा कगीसो रबाडा और लुंगी नगिदी ने तीन-तीन विकेट चटकाए.
https://बलौदाबाजार में प्राइमरी और मिडिल स्कूल, धमतरी में आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्र बंद











