नई दिल्ली. केंद्र की अगुवाई वाली मोदी सरकार ने 2023-24 के रबी सीजन के लिए रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट के आर्थिक मामलों की कमिटी की बैठक में एमएसपी बढ़ाने पर मुहर लग गई है. आने वाले रबी सीजन के लिए सरकार ने गेंहू की एमएसपी में 110 रुपए की बढ़ोतरी कर उसे 2015 रुपए से बढ़ाकर 2125 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया है. चना के एमएसपी में भी 110 रुपए की बढ़ोतरी की गई है और इसे बढ़ाकर 5230 रुपए से बढ़ाकर 5335 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है. सरकार ने सबसे ज्यादा मसूर की एमएसपी बढ़ाई है.
https://‘कोर्ट संसद को कानून बनाने का निर्देश नहीं दे सकता’
मसूर के एमएसपी में 500 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है. मसूर की एमएसपी 5500 रुपए से बढ़कर 6000 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है. रेपसीड (सफेद सरसों) और पीली सरसों की एमएसपी 400 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाकर 5050 रुपए से बढ़ाकर 5450 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है. सैफ फ्लावर के एमएसपी में 209 रुपए का इजाफा किया गया है. सैफ फ्लावर की एमएसपी 5441 रुपए से बढ़कर 5650 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है. बार्ली के एमएसपी को 100 रुपए बढ़ाया गया है और इसे 1635 रुपए से बढ़ाकर 1735 रुपए प्रति क्विंटल कर दिया गया है.
https://‘शायद मैं किसी की मौत हूं’, वैशाली ठक्कर का ये वीडियो हो रहा वायरल









