जशपुर. समर्थ दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र में दो कर्मचारियों ने नशे की हालत में दिव्यांग बच्चों से मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए और उन्हें नग्न हालत में कैंपस में भागने के लिए मजबूर कर दिया. चौकीदार ने 15 साल की एक बच्ची से अनाचार किया. जबकि कई अन्य बच्चियों से यौन उत्पीड़न की बात सामने आई है. जानकारी के अनुसार खनिज न्यास मद के तहत राजीव गांधी शिक्षा मिशन की ओर से इस दिव्यांग केंद्र का संचालन किया जाता है. घटना 22 सितंबर देर रात की है. बताया जा रहा है कि घटना की रात हॉस्टल अधीक्षक वहां नहीं थे. बच्चों की जिम्मेदारी यहां के केयर टेकर राजेश राम और चौकीदार नरेंद्र भगत पर थी. दोनों रात करीब 11 बजे शराब के नशे में धुत केंद्र में पहुंचे.
https://Realme Narzo 50 सीरीज भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
वहां आरोपियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और सो रहीं बच्चों को जगा दिया बाद मारपीट शुरू कर दी. कुछ बच्चियों के कपड़े फाड़ दिए. वहीं किसी तरह से बचकर भाग रहे बच्चों को उठाकर हॉस्टल कैंपस की नाली में फेंक दिया. इस दौरान हॉस्टल की स्वीपर कुमारी बाई बीच-बचाव करने पहुंची तो उसे आरोपियों ने बाथरूम में बंद कर दिया. किसी तरह से वह बाहर निकली और फोन कर हॉस्टल अधीक्षक संजय राम को सूचना दी. इस पर वह रात में ही केंद्र पहुंच गए और कर्मचारियों को बाहर किया. बच्चों के साथ क्या-क्या हुआ है, इसे पता करने के लिए हॉस्टल अधीक्षक ने रात में ही शिक्षकों को बुलाया. बच्चे बोलकर कुछ भी बता पाने में सक्षम नहीं हैं.
https://अब चक्रवाती तूफान ‘गुलाब’ का खतरा, अलर्ट जारी
दिव्यांग बच्चों ने संकेत की भाषा में केयर टेकर और चौकीदार की करतूतों को बताया. बाद हॉस्टल अधीक्षक ने घटना की सूचना विभाग में दी. विभाग ने केयर टेकर राजेश राम और चौकीदार नरेन्द्र भगत को पद से हटा दिया है. केंद्र में संकेतिक भाषा समझने के लिए शिक्षक या कर्मचारी नहीं हैं. ऐसे में इंटरप्रेटर की मदद से बच्चियों से जानकारी ली जाएगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल जांच के निर्देश दिए. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है. पूछताछ के बाद शनिवार को दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया.
ट्रक से टकराई इको वैन, परीक्षा देने जा रहे 6 युवकों की मौत https://t.co/gfjFvCB0Ur
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 25, 2021







