इमरान खान
बिलाईगढ़. एकतरफा प्यार में एक युवक ने अपने ही चचेरे बड़े भाई की हत्या कर दी. इसके बाद लाश को पत्थर से बांधकर तालाब में फेंक दिया. पुलिस ने लाश बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि देवरबोड़ (टांडापारा) निवासी महेश्वर भास्कर की पत्नी ने रविवार सुबह थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया कि उनके पति शनिवार रात करीब 8 बजे से गायब है. वे तालाब जाने की बात कहकर घर से निकले थे. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की तो महेश्वर का गमछा, चप्पल और टॉर्च तालाब के पास से मिल गए. इसी बीच आरोपी संजय भास्कर ने अपने पिता को शराब के नशे में आकर महेश्वर का हत्या कर लाश को तालाब में फेंकना बताया और सरेंडर कर दिया.
http://Samsung Galaxy J2 Core 2020 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पहुँची. आरोपी की निशानदेही पर तालाब से महेश्वर की लाश बरामद की गई. पहले उसने पुलिस को गुमराह करने राड से हत्या कर राड को तालाब में फेंकना बताया. तलाश शुरू की गई पर राड नहीं मिला. काफी देर बाद तलवार से हत्या कर छिपाकर रखे तलवार की जानकारी दी. पुलिस ने तलवार बरामद की. पुलिस ने सख्ती से पूछा तो संजय ने बताया कि भाभी से एकतरफा प्यार में उसने धारदार हथियार से चचेरे भाई की हत्या की है. बड़े भाई को तालाब में शराब पिलाने के बहाने ले गया था.
http://चिमटा के विवाद पर युवक ने की 2 साधुओं की हत्या, गिरफ्तार







