नई दिल्ली. दिल्ली से भाजपा सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई के लिए बनाए गए पीएम केयर्स फंड में अपनी दो साल की सैलरी देने का ऐलान किया है. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा- लोग पूछते हैं कि उनका देश उनके लिए क्या कर सकता है? असली सवाल तो यह है कि आप अपने देश के लिए क्या कर सकते हैं? गंभीर ने अपने योगदान का ऐलान करते सभी देशवासियों से कुछ-न-कुछ दान करने की अपील की. उन्होंने लिखा- मैं अपनी दो साल की सैलरी पीएमकेयर्स फंड में दान कर रहा हूं.
आपको भी आगे आना चाहिए. #IndiaFightsCorona के साथ किए ट्वीट में भाजपा सांसद ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के ट्विटर हैंडल को टैग किया है. बता दें कि गौतम गंभीर पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. लोकसभा की वेबसाइट पर सांसदों के वेतन, भत्ते के साथ-साथ उन्हें मिलने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध है. इसके मुताबिक, प्रत्येक लोकसभा सांसद को वेतन मद में हर महीने 1 लाख रुपए मिलते हैं. चूंकि गंभीर ने दो साल यानी 24 महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की है, तो इसका मतलब है कि वह कुल 24 लाख रुपए कोरोना के खिलाफ जंग में दान कर रहे हैं.
http://शराब कोचियों पर पुलिस की नजर, चार मामले में 40 लीटर शराब जब्त, 6 गिरफ्तार











