আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नशा मुक्ति कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री ने बताए शराब पीने के तरीके, अब हो रही फजीहत

Published on: September 1, 2022
---Advertisement---

अंबिकापुर. नशा मुक्ति कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह शराब पीने के तरीके बताने लगे. अब सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल होने के बाद फजीहत हो रही है. दरअसल, वाड्रफनगर में बुधवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम था. इसमें शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेम साय सिंह भी पहुंचे थे. नशा मुक्ति पर बात करते हुए उन्होंने शराब पीने के तरीके काफी विस्तार से बता डाले. यह भी कहा कि मधुशाला के लिए आत्मनियंत्रण होना चाहिए. उन्होंने कहा कि दारू का सब कोई उपयोग करते हैं. हम भी कभी-कभी उपयोग करते हैं. चुनाव-सुनाव में उसका उपयोग करते हैं. दारू में अगर पानी मिलाएंगे तो डाइल्यूशन होना चाहिए.

https://100 रुपए तक सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए नए रेट्स

कितना डाइल्यूशन हो, जितना हो सकता है, उतना हो. बाद ड्यूरेशन होना चाहिए. ये नहीं कि एक बार में ही गट-गट कर मार दिए. नशा मुक्ति कार्यक्रम में कई स्कूल के छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे. अब सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल होने के बाद उनकी फजीहत हो रही है. कार्यक्रम के बाद जब मंत्री डॉ. सिंह से पत्रकारों ने अंबिकापुर-वाराणसी रोड की जर्जर हालत का मुद्दा उठाया. पत्रकारों के सवाल पर मंत्री ने कहा कि खराब सड़क के कारण सड़क हादसे कम होते हैं. जब सड़क चकाचक बन जाती है, तो हादसे बढ़ जाते हैं. हालांकि उन्होंने कहा कि जर्जर सड़क को बनवाने के लिए उनके पास मांग की जाती है तो वह देखेंगे.

https://सूर्यकुमार ने लगाया ऐसा शॉट, देखकर हर कोई रह गया हैरान

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now