আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अधिकारी के बोल- विधानसभा अध्यक्ष के क्षेत्र में व्यापारियों को अंगूठे के नीचे दबाकर रखा था, शिकायत

Published on: May 18, 2021
---Advertisement---

सरायपाली. स्थानीय वार्ड 6 निवासी प्रखर अग्रवाल ने कलेक्टर को शिकायत प्रेषित कर सरायपाली नपा सीएमओ के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है. शिकायत पत्र में उन्होनें कहा है कि 17 मई शाम साढ़े 5 बजे वे अपनी भरतलाल कपड़ा दुकान में जिसका घर-दुकान का रास्ता एक ही में है वे पिता प्रवीण अग्रवाल एवं स्टाफ जो कि उन्हीं के घर के पीछे में किराए पर रहते हैं के साथ रोकड़ बही हिसाब-किताब कर रहे थे. इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने उनके साथ दुकान खोलकर रखे हो और लॉकडाउन का उल्लंघन करने की बात कहकर जुर्माना कर दिया. उनके विरोध करने पर सीएमओ ने ऊंची व अमर्यादित आवाज में कहा कि- सरायपाली क्या बड़ी चीज है जब मैंने विधानसभा अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र सक्ती नगर पंचायत में व्यापारियों को अपने अंगूठे के नीचे दबा कर रखा था.

http://कोरोना से मौत पर परिजनों को 50 हजार मुआवजा, पेंशन का भी ऐलान

अंतत: उन्हें लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन किए बिना 5 हजार रुपए जुर्माना कर दिया. व्यवसायी अग्रवाल ने कहा कि उक्त घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड है. उन्होनें यह भी बताया कि तय समय के बाद उनके द्वारा किसी प्रकार का व्यवसायिक प्रक्रिया, बिक्री नहीं किया और ना ही उस दौरान दुकान में कोई ग्राहक था. जिसकी पुष्टि सीसीटीवी कैमरा से की जा सकती है. जानकारी मिली है कि बीते माह एक होटल व्यवसायी ने भी उक्त अधिकारी द्वारा अभद्र आचरण की सोशल मिडिया में शिकायत की थी. जिसके बाद होटल व्यवसायी संघ के विरोध के चलते पालिका दफ्तर में पुलिस का सहयोग लेना पड़ा था। बाद में आपसी समझौते के अनुरूप मामले का निराकरण हो पाया था.

http://बॉलीवुड गाने ‘परदेसिया’ का भोजपुरी वर्जन रिलीज, खेसारीलाल ने मचाया धमाल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now