আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एकतरफा प्रेम में युवती ने युवक पर फेंका तेजाब, पुलिस ने हिरासत में लिया

Published on: January 28, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. एकतरफा प्यार में एक युवती ने युवक पर तेजाब फेंक दिया. पुलिस ने युवती को हिरासत में ले लिया है और इसे एकतरफा प्रेम का मामला बताया है. घटना यूपी के उन्नाव जिले है. जानकारी के मुताबिक मौरावां थाना क्षेत्र के गांव गोनामऊ निवासी रोहित कुमार पुत्र महादेव यादव भवानीगंज में दूध डेयरी का संचालन करता है. सोमवार देर रात करीब दो बजे वह टैंकर में दूध लदवाकर भेजने के बाद डेयरी में साफ सफाई कर रहा था. बताया जा रहा है कि इसी दौरान युवती ने युवक पर तेजाब फेंक दिया. घटना में युवक की गर्दन, कान, सीना और पीठ झुलस गई है.

http://सरपंच प्रत्याशी के पति की नक्सलियों ने की हत्या, शव सड़क पर फेंका

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. बुरी तरह से झुलसे युवक को आनन-फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां डाक्टरों ने उसकी चिंताजनक हालत देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया. पुलिस ने युवती व उसके माता-पिता को हिरासत में ले लिया है. पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है. मौरावां थानाध्यक्ष ने बताया कि युवती और उसके परिजनों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया है. युवक गंभीर हालत में उपचार के लिए लखनऊ भेजा गया है. अभी कोई तहरीर नहीं मिली है. ऐहतिहातन गांव में पुलिस बल लगाया गया है.

http://PF पर सरकार ने ब्याज दरों का किया ऐलान, जानिए कितना बढ़ेगा आपका बैलेंस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now