बिलासपुर. एसीबी की टीम ने गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी ने योजना की राशि पास कराने की एवज में 70 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी. जानकारी के मुताबिक बिल्हा क्षेत्र के पोड़ी निवासी गणेश राम साहू राजमिस्त्री का काम करता है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनने वाले मकानों के लिए मिलने वाली राशि को लेकर उसने नगर पंचायत बिल्हा में पदस्थ सीएलटीसी अमन पालीवाल से संपर्क किया.
http://जल संसाधन विभाग का लिपिक रिश्वत लेते गिरफ्तार
आरोप है कि अमन ने राशि स्वीकृत कराने के एवज में 70 हजार रुपए की मांग की. इस पर गणेश राम साहू ने एसीबी बिलासपुर से शिकायत कर दी. जांच में शिकायत सही मिलने पर गणेश रिश्वत की पहली किश्त 20 हजार रुपए देने के लिए बिल्हा पहुंचा. उसने अमन पालीवाल से संपर्क किया, तो उसे बिल्हा रेलवे स्टेशन के पास बुलाया. यहां अमन पालीवाल के रिश्वत की राशि लेते ही एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 7 (क) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत् एसीबी बिलासपुर टीम कार्रवाई कर रही है.
http://चहल की मंगेतर का ‘लहंगा’ गाने पर धमाकेदार डांस, वीडियो वायरल







