नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला हुआ है. डीसी दफ्तर के बाहर नागरिकों की भीड़ पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका है. हमले में 10 लोग जख्मी हुए हैं. अभी तक मिली सूचना के अनुसार जख्मी लोगों में एक ट्रैफिक पुलिस का जवान और एक पत्रकार भी शामिल है. पुलिस की तरफ से हमलावर आतंकियों की धर पकड़ के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. एक पुलिस के अधिकारी ने बताया कि अनंतनाग में कड़ी सुरक्षा वाले परिसर के बाहर सुरक्षा गश्ती दल पर सुबह करीब 11 बजे ग्रेनेड फेंका गया.
http://ISRO ने जारी की चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर से भेजी गई तस्वीर
उन्होंने बताया कि ग्रेनेड का निशाना चूक जाने के कारण वह सड़क के पास ही फट गया, जिससे वहां गुजर रहे करीब 10 लोग घायल हो गए. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. हमले के बाद इलाके में तनाव पैदा हो गया है. अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर हमले में शामिल आतंकवादियों की तलाश शुरू कर दी है. इस हमले की अभी तक किसी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है.
http://VIDEO : लेडी कांस्टेबल का वायरल हो रहा जोशीला भाषण, उड़ा दी देशद्रोहियों की धज्जियां
#UPDATE Jammu and Kashmir Police: 10 persons including a traffic policeman and a journalist injured. Only minor injuries reported so far. Follow up action initiated. Police on job to identity & nab the culprit. https://t.co/siQ9GhF3NA
— ANI (@ANI) October 5, 2019









