नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट के एटकोट में नवनिर्मित माटुश्री केडीपी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने अपना संबोधन दिया. पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार राष्ट्रसेवा के 8 साल पूरे कर रही है. इस दौरान हमने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया या होने नहीं दिया कि जिसके कारण आपके या देश के किसी नागरिक को अपना सिर झुकाना पड़े. इन वर्षों में हमने गरीब की सेवा, सुशासन और गरीब के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है. सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए हमने देश के विकास को नई गति दी है.
https://तीसरा निकाह करने जा रहा था पति, दूसरी पत्नी ने सरेराह चप्पल से पीटा
पीएम मोदी ने यूक्रेन-रूस युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में भी हमने प्रयास किया कि हमारे गरीब वर्ग और मिडिल क्लास को मुश्किलों का सामना ना करना पड़े. हमारी सरकार नागरिकों तक सुविधा पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है. पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि, हमारी माता-बहनों के जनधन बैंक खाते में सीधे पैसे जमा किए. किसानों और मजदूरों के बैंक खाते में पैसा जमा किया. हमने मुफ्त गैस सिलेंडरों की भी व्यवस्था की ताकि गरीब की रसोई चलती रहे.
https://हार्वेस्टर जलाने का मामला, संदेही को पूछताछ कर पुलिस ने छोड़ा
गरीबों की सरकार होती है तो कैसे उसकी सेवा करती है, उन्हें सशक्त करने के लिए काम करती है, ये आज पूरा देश देख रहा है. सौ साल के सबसे बड़े संकट काल में भी देश ने ये लगातार अनुभव किया है. महामारी शुरु हुई तो, गरीब के सामने खाने-पीने की समस्या हुई, तो हमने देश के अन्न भंडार खोल दिए. पीएम ने आगे कहा कि, हमारी सरकार सुविधाओं को शत प्रतिशत नागरिकों तक पहुंचाने के लिए अभियान चला रही है. जब हर नागरिक तक सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य होता है तो भेदभाव भी खत्म होता है, भ्रष्टाचार की गुंजाइश भी नहीं होती.
Live: Hon’ble PM Shri @narendramodi dedicates to people Shri K.D.Parvadiya multi-specialty hospital at Atkot in Rajkot dist. #DoubleEngineInGujarat https://t.co/gSWG8sHKlO
— BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) May 28, 2022









