আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IMA की पीएम मोदी को चिट्ठी, बाबा रामदेव के खिलाफ देशद्रोह के तहत करें कार्रवाई

Published on: May 26, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने योग गुरु रामदेव पर कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर गलत सूचना फैलाने का आरोप लगाया है. आईएमए ने इस बाबत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर रामदेव के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज कराने की मांग की है. आईएमए ने लिखा है- एक वीडियो में उन्होंने (रामदेव) दावा किया कि वैक्सीन की दोनों खुराक लेने के बावजूद 10,000 डॉक्टर और लाखों लोग मारे गए हैं. इसलिए रामदेव के खिलाफ देशद्रोह के आरोप के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए. दूसरी तरफ उत्तराखंड इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने बाबा रामदेव को एलोपैथी और एलोपैथी डॉक्टरों पर अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है.

http://कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार के साथ अब तेजी से किए जाएंगे विकास कार्य : भूपेश

आईएमए ने रामदेव से 15 दिनों के अंदर माफी मांगने या 1000 करोड़ रुपए का मुआवजा देने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है. आईएमए ने पत्र में कहा कि कोरोना महामारी के बीच मेडिकल एसोसिएशन की अगुआई में अब देश में 18 से ज्यादा उम्र वालों को वैक्सीन लगना शुरू हो गई है. अब आपने (पीएम) देश में वैक्सीनेशन का काम शुरू किया था, तब IMA के बड़े अधिकारी सबसे आगे खड़े हुए थे. नियम और प्रोटोकॉल्स के तहत अब तक करीब 20 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जो वर्ल्ड में सबसे तेज वैक्सीनेशन है. वैक्सीन के दोनों डोज लेने के बाद से करीब 0.06% लोग ही कोरोना से मामूली संक्रमित हुए हैं. साथ ही बहुत मामली लोगों को लंग्स इंफेक्शन हुआ है. हम हेल्थ मिनिस्ट्री और ICMR या नेशनल टास्क फोर्स की गाइडलाइंस और प्रोटोकॉल्स के तहत ही लाखों लोगों का इलाज कर रहे हैं. ऐसे में कोई ऐलोपैथिक दवाओं से लोगों के मरने का दावा करते है तो यह मिनिस्ट्री को सीधे चुनौती होगी, क्योंकि उन्हीं की गाइडलाइंस के तहत हम इलाज कर रहे हैं. पत्र में कहा गया कि कोरोना की पहली लहर में फ्रंटलाइन पर काम करते हुए 753 डॉक्टर्स ने जान गंवाई थी. इनमें से किसी को भी वैक्सीन की डोज नहीं लगी थी. जबकि दूसरी लहर में 513 डॉक्टर्स की जान गई.

http://सपना चौधरी का नया गाना रिलीज, दिल जीत लेगा सादगी भरा अंदाज

इनमें से ज्यादातर का किसी न किसी कारण से वैक्सीन नहीं लग सकी थी. अब यह दावा किया जा रहा है कि वैक्सीन के दोनों डोज लगाने के बाद 10 हजार डॉक्टर्स के अलावा लाखों लोगों की जान गई है. यह जानबूझकर वैक्सीनेशन को रोकने की कोशिश की जा रही है. इस तरह के गलत तथ्यों रोका जाना चाहिए. मोदी को लिखे पत्र में IMA ने कहा कि जो लोग वैक्सीन के खिलाफ गलत बातें फैला रहे हैं. लोगों में डर बैठा रहे हैं. जो लोग अपनी कंपनी के सामान को बेचने के लिए सरकार की ओर से जारी इलाज के प्रोटोकॉल को चुनौती दे रहे हैं. उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. यह एक तरीके से देशद्रोह ही है. ऐसे लोगों के खिलाफ बगैर देरी के देशद्रोह के तहत कार्रवाई की जानी चाहिए.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now