रायपुर. रायपुर नगर निगम में कांग्रेस के एजाज ढेबर, धमतरी में विजय देवांगन और दुर्ग में धीरज बाकलीवाल महापौर चुन लिए गए हैं. रायपुर में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी एजाज ढेबर ने मृत्युंजय दुबे को हरा दिया है. एजाज ढेबर को 41 वोट मिले, सभी निर्दलीय प्रत्याशियों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया. इससे पहले कांग्रेस को निर्दलीय प्रत्याशियों ने समर्थन देने का ऐलान कर दिया. कांग्रेस की तरफ एजाज ढेबर तो भाजपा ने मृत्युंजय दुबे को महापौर प्रत्याशी बनाया था, लेकिन संख्या बल कांग्रेस के पक्ष में था.
http://बदले की आग में जल रहा ईरान, ट्रंप के सिर पर रखा 5.76 अरब रुपए का इनाम
धमतरी नगर निगम में कांग्रेस के विजय देवांगन को महापौर चुना गया है. सोमवार को यहां महापौर और सभापति पद के लिए चुनाव हुए, जिसमें दोनों महत्वपूर्ण पदों पर कांग्रेस के पार्षदों ने जीत दर्ज की. कांग्रेस के विजय देवांगन को महापौर चुनाव में 22 वोट मिले जबकि भाजपा के धनीराम सोनकर को 18 वोट हासिल हुए. सभापति चुनाव में कांग्रेस के अनुराग मसीह को 25 वोट मिले. दूसरी तरफ भाजपा के पिछले कार्यकाल के सभापति राजेन्द्र शर्मा को 15 वोट हासिल हुए. दुर्ग नगर निगम में कांग्रेस के धीरज बाकलीवाल महापौर का चुनाव जीत गए हैं. नवनिर्वाचित पार्षदों के शपथ ग्रहण के बाद महापौर निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई. इसके लिए हुए मतदान में धीरज बाकलीवाल को 40 वोट मिले, जबकि नरेंद्र बंजारे को 20 वोट ही मिले. महापौर के चुनाव में धीरज को 30 कांग्रेसी पार्षदों के अलावा 10 निर्दलीय पार्षदों ने भी समर्थन दिया है.
http://निर्विरोध चुने गए आत्माराम अध्यक्ष और दिलप्रीत उपाध्यक्ष







