नई दिल्ली. हैदराबाद में पत्नी के साथ चलने से इनकार करने पर युवक ने दांत से नाक काट ली. बाद आरोपी युवक अपनी पत्नी की कटी हुई नाक लेकर थाने पहुंच गया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक थाना फरधान क्षेत्र के गांव रतसिया निवासी संजय कुमार की दूसरी शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले 28 वर्षीय वंदना के साथ हुई थी. बताते हैं कि कुछ अनबन की वजह से वंदना अपने मायके में रह रही थी.
https://राशिनुसार श्री गणेश जी को लगाएं भोग, पूरी होंगी मनोकामनाएं
संजय जब पत्नी को लेने ससुराल ढकिया पहुंचा तो पत्नी ने उसके साथ जाने से मना कर दिया, जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया. पत्नी के इनकार करने पर गुस्साए संजय ने अपनी पत्नी वंदना की नाक दांत से चबाकर काट डाली और कटी नाक हाथ में लेकर हैदराबाद थाना आकर खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. इधर, घायल महिला को सर्जरी के लिए लखीमपुर के ट्रामा सेंटर ले जाया गया है. पुलिस के अनुसार अभी कोई तहरीर देने थाने नहीं आया है. तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
https://भाजपा नेत्री पार्टी से सस्पेंड, नौकरानी को पीटने का है आरोप









