नई दिल्ली. ओड़िशा के बरहमपुर में शादी के दिन बारात नहीं आई तो इससे नाराज दुल्हन, दूल्हे को सबक सिखाने उसके घर अपनी मां के साथ पहुंच गई और घर के बाहर धरना देने लगी. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने जानकारी दी है दोनों की पहली कोर्ट में शादी हो चुकी है. बाद दोनों के घरवालों ने खास लोगों की मौजूदगी में पारंपरिक हिंदू रीति रिवाजों से शादी करने का फैसला लिया था. दोनों घरवालों ने शादी की तारीख भी तय कर ली थी. ऐसे में दुल्हन अपने घरवालों के साथ बारात का इंतजार करने लगी.
https://Vodafone Idea के प्रीपेड प्लान्स भी हुए महंगे, जानिए नई दरें
लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी जब बारात घर नहीं आई तो सब परेशान हो गए. बाद दुल्हन ने कई बार दूल्हे को फोन किया और मैसेज भी किए. लेकिन एक भी कॉल या मैसेज का जवाब नहीं मिला. बाद दुल्हन अपनी मां को लेकर सीधे दुल्हन के घर पहुंच गई और वहां धरना देने लगी. पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वो तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने दोनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ने पुलिस पर भी नाराजगी जताई और पुलिस पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया. पुलिस ने जानकारी दी है कि महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी सुमित नाम के युवक के साथ कोर्ट में हुई है. महिला पहले भी इस तरह की शिकायत कर चुकी है.
https://मुख्यमंत्री ने की चिटफंड कंपनियों के निवेशकों को 2 करोड़ 46 लाख की राशि वापस
अब उसने दोबारा शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. दुल्हन का कहना है कि उसकी शादी सुमित से 7 सितंबर, 2020 को कोर्ट में हुई थी. उसने आरोप लगाया है कि पहले दिन से ही ससुरालवाले उसे परेशान कर रहे हैं. शुरू में तो उसके पति ने उसका साथ दिया. लेकिन बाद में वह भी परिवारवालों के कहने पर चलने लगा. उसका कहना है कि उसने पुलिस से शिकायत भी की थी. फिर दोनों में समझौता हो गया था. 22 नवंबर को भी दोनों परिवारों ने शादी की तारीख तय की थी. लेकिन सुमित बारात लेकर नहीं पहुंचा.
डुकाटी की नई फ्लैगशिप सुपरबाइक भारत में लॉन्च, जानिए कीमत https://t.co/KYrwZwKNod
— Cg Janadesh (@CJanadesh) November 23, 2021









