আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गुजरात की अदालत ने कहा- गौ हत्या बंद हो जाए तो दुनिया की सभी समस्याएं खत्म हो जाएंगी

Published on: January 22, 2023
---Advertisement---

नई दिल्ली. गुजरात की एक अदालत ने कहा कि अगर गौ हत्या को रोका जाए तो धरती की सभी समस्याएं हल हो जाएंगी. एक मवेशी तस्करी के मामले के निपटारे के दौरान ये बात कही. गुजरात की तापी अदालत ने आरोपी को अवैध रूप से महाराष्ट्र से मवेशी ले जाने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई और 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया. बार एंड बेंच के मुताबिक कोर्ट ने नवंबर में इस मामले में अपना आदेश पारित किया था. प्रधान जिला न्यायाधीश समीर विनोदचंद्र व्यास ने कहा कि गाय ब्रह्मांड के लिए महत्वपूर्ण है और कहा कि अगर गाय के रक्त की एक बूंद भी धरती पर नहीं गिरेगी तो दुनिया स्थापित हो जाएगी. फैसला सुनाते हुए उन्होंने कहा कि गाय सिर्फ एक जानवर नहीं है बल्कि वह मां है. उन्होंने कहा कि गाय के समान कृतज्ञ कुछ भी नहीं है.

https://मुख्यमंत्री ने कहा- ससुराल आया हूं, सब कका कह रहे हैं कोई फूफा नहीं कह रहा

जिस दिन गाय के रक्त की कोई बूंद पृथ्वी पर नहीं गिरेगी, पृथ्वी की सभी समस्याएं हल हो जाएंगी और पृथ्वी की भलाई स्थापित हो जाएगी. यह आदेश गुजराती में था. जज ने इस बात पर भी अफसोस जताया कि गौरक्षा से जुड़ी बातों को अमल में नहीं लाया जा रहा है. इस मामले में मोहम्मद अमीन को पुलिस ने 27 अगस्त, 2020 को अवैध रूप से 16 से अधिक गायों और गोवंशों को एक ट्रक में भरकर ले जाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. न्यायाधीश ने लोगों से न केवल गाय के धार्मिक पहलू बल्कि इसके सामाजिक, आर्थिक और वैज्ञानिक लाभों पर भी विचार करने का आह्वान किया.

https://श्रद्धा मर्डर केस में 3000 पन्नों की ड्राफ्ट चार्जशीट तैयार, जल्द दाखिल करेगी पुलिस

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now