रायपुर. प्रदेश में स्कूल खोलने सरकार विचार कर रही है. सोमवार को स्कूल खोले जाने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने कहा कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो 16 जून के बाद स्कूल खोले जा सकते हैं. हम इस पर विचार कर रहे हैं. उन्होने कहा कि विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. स्कूल खुलने से पहले यह प्रस्ताव कैबिनेट में जाएगा.
http://सोने के दाम में आई गिरावट, चांदी भी लुढ़की, जानिए नया भाव
मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना के अंतर्गत 23 तक कर सकते हैं आवेदन
महासमुंद. मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना छत्तीसगढ़ राज्य के युवाओं को स्वरोजगार योजना के अंतर्गत अधिकतम 25 लाख रुपए, विनिर्माण क्षेत्र में अधिकतम रुपए 10 लाख रुपए तक, सेवा क्षेत्र में अधिकतम 2 लाख रुपए तक व्यवसाय क्षेत्र में वित्तीय संसाधनों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा. महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग महासमुंद ने बताया कि इच्छुक युवा जिनकी न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण हैं और जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के बीच हैं, जो छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी है, जिनकी परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं है वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. ऐसे इच्छुक आवेदक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुन्द में निर्धारित प्रपत्र में आवेदन निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2021 है. अधिक जानकारी के लिए महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महासमुन्द में सम्पर्क कर सकते हैं.







