আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ICC ने लॉन्च की वनडे सुपर लीग, 2023 वर्ल्ड कप के लिए होगा क्वालिफिकेशन

Published on: July 27, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने सोमवार को वनडे सुपर लीग का ऐलान किया. यह लीग भारत में 2023 में होने वाले विश्व कप का क्वालीफायर है. इसका लक्ष्य 50 ओवर के प्रारूप को अधिक प्रासंगिक बनाना है. आईसीसी ने कहा कि मेजबान भारत और सुपर लीग में शीर्ष पर रहने वाली अगली सात टीमें सीधे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी. सुपर लीग की शुरुआत वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच सीरीज के साथ होगी. दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज साउथेम्प्टन में 30 जुलाई से खेली जाएगी. बाकी कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा. आईसीसी के संचालन महाप्रबंधक ज्योफ अलार्डिस ने कहा कि यह लीग अगले तीन साल में वनडे क्रिकेट को सार्थकता देगी और प्रासंगिक बनाएगी, क्योंकि आईसीसी पुरुष क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का क्वालिफिकेशन दांव पर लगा होगा.

http://Samsung Galaxy M01 Core लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

टी-20 क्रिकेट फल-फूल रहा है जबकि टेस्ट क्रिकेट सर्वोच्च चुनौती है. ऐसे में रिकी पोंटिंग जैसे पूर्व खिलाड़ी वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की प्रासंगिकता पर सवाल उठा चुके हैं. सुपर लीग में 13 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें आईसीसी के 12 पूर्ण सदस्य और नीदरलैंड शामिल है. नीदरलैंड ने वर्ल्ड क्रिकेट सुपर लीग 2015-17 जीतकर सुपर लीग में जगह बनाई है. सुपर लीग में प्रत्येक टीम तीन मैचों की चार सीरीज स्वदेश और चार विदेशी सरजमीं पर खेलेंगी. जो पांच टीमें सुपर लीग से सीधे क्वालिफाई करने में विफल रहेंगी वे क्वालिफायर 2023 में पांच एसोसिएट टीमों के साथ चुनौती पेश करेंगी और इनमें से दो टीमें भारत में होने वाले 10 टीमों के वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेंगी.

http://सावन सोमवार : गंधेश्वर महादेव का दर्शन करने पहुंचे थे हाथी!

अलार्डिस ने कहा कि पिछले हफ्ते वर्ल्ड कप का आयोजन 2023 के अंतिम महीनों में कराने के फैसले से कोविड-19 के कारण गंवाए मैचों को आयोजित करने का अधिक समय मिलेगा. प्रत्येक टीम को जीत के लिए 10 अंक मिलेंगे, जबकि टाई, बेनतीजा और रद्द होने वाले मैचों के लिए पांच अंक दिए जाएंगे. हार के लिए कोई अंक नहीं मिलेगा. टीमों की रैंकिंग आठ सीरीज से मिले अंकों के आधार पर की जाएगी. दो या अधिक टीमों के समान अंक होने पर स्थान तय करने के लिए नियम बनाए गए हैं. आईसीसी ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के कारण सुपर लीग की शुरुआत को टालना पड़ा है. नॉकआउट चरण की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि अंक तालिका में स्थान के आधार पर वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफिकेशन तय होगा.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now