আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IAS टीना डाबी और आमिर अतहर लेंगे तलाक, फैमिली कोर्ट में लगाई अर्जी

Published on: November 20, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईएएस टीना डाबी और उनके पति अतहर आमिर ने अलग होने का फैसला किया है. इसके लिए दोनों ने आपसी सहमति से एक फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है. दोनों ने साल 2018 में शादी की थी. उल्लेखनीय है कि 2015 की सिविल सेवा परीक्षा में डीना डाबी ने जहां शीर्ष स्थान हासिल किया था वहीं, जम्मू-कश्मीर के रहने वाले आमिर अतहर उल शफी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया था. अर्जी में दोनों ने कहा है कि वह आपसी सहमति से अलग होने का फैसला कर रहे हैं. फिलहाल दोनों जयपुर में तैनात हैं.

http://बाथरूम में नहा रही युवती का वीडियो बनाते पकड़ाया सांसद का रसोइया



बता दें कि टीना, वित्त विभाग में संयुक्त सचिव हैं तो आमिर सीईओ ईजीएस के पद पर तैनात हैं. टीना डाबी यूपीएससी की परीक्षा टॉप करने के बाद से लगातार मीडिया की सुर्खियों में रही हैं. मालूम हो कि टीना ने शादी के बाद अपने सोशल मीडिया एकाउंट में अपने बायो में ‘खान’ सरनेम जोड़कर कश्मीरी बहू का टैग जोड़ा था. कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने सरनेम से खान शब्द हटा लिया था. इसके साथ ही टीना ने अपने फॉलोअर्स को जानकारी देते हुए खुद बताया था कि उन्होंने ट्विटर पर अपने पति को अनफॉलो कर दिया है. साथ ही इंस्टाग्राम पर भी उन्होंने अपने  पति को अनफॉलो कर दिया है.

http://फांसी पर लटका मिला युवक का शव, दशहरा के दिन से था लापता

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now