नई दिल्ली. हाल ही में दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में अपने कुत्ते का साथ वॉक करने वाले आईएएस अधिकारी संजीव खिरवार का तबादला कर दिया गया है. उन्हें लद्दाख भेज दिया गया है. जबकि उनकी पत्नी रिंकू डुग्गा को अरुणाचल प्रदेश भेज दिया गया है. आरोप है कि दिल्ली सरकार में रेवेन्यू विभाग के प्रमुख सचिव संजीव खिरवार त्यागराज स्टेडियम में ‘डॉग वॉक’ किया करते थे. इससे वहां खेलने वाले खिलाड़ियों को दिक्कत होती थी. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने IAS संजीव खिरवार का तबादला दिल्ली से लद्दाख कर दिया है. वहीं, उनकी पत्नी और IAS अधिकारी रिंकू दुग्गा का तबादला अरुणाचल प्रदेश कर दिया गया है. गृह मंत्रालय ने इसे गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट को तलब किया है.
https://VIDEO: प्लेऑफ में नहीं पहुंचने पर पिता ने की शिखर धवन की लात-घूसों से पिटाई
हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस की एक खबर में कहा गया था कि पिछले कुछ महीनों से शाम होते ही स्टेडियम कब्जा लेते हैं. इतना ही नहीं, उस समय वहां प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों को और उनके कोचों को वे भगा देते हैं. एक कोच ने बताया कि वे यहां 8 से 8:30 बजे तक ट्रेनिंग कराने आते थे लेकिन अब शाम के 7 बजते ही स्टेडियम छोड़ने के लिए कहा जाता है, ताकि अधिकारी कुत्ते को वहां टहला सकें. इस वजह से उनकी ट्रेनिंग और प्रैक्टिस पर असर पड़ रहा है. आईएएस अधिकारी के निर्देश पर गार्ड को कई दिन स्टेडियम में सीटी बजाते हुए मैदान को खाली कराते हुए देखा गया है.
https://निर्माणाधीन पुल के नीचे मिला युवक का शव, कई जगह मिले चोट के निशान









