আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘मेरे पास संदेश आया- आप तोड़कर भाजपा में आ जाओ, CBI-ED के केस बंद करवा देंगे’

Published on: August 22, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली की नई शराब नीति में कथित घोटाले के आरोपों में सीबीआई जांच का सामना कर रहे राज्य के उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने बड़ा दावा किया. सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि उन्हें एक संदेश मिला है कि आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने पर उनके खिलाफ चल रहे सारे बंद करवा दिए जाएंगे. मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया- ‘मेरे पास भाजपा का संदेश आया है- ‘आप’ तोड़कर भाजपा में आ जाओ, सारे CBI-ED के केस बंद करवा देंगे.

https://ये 35 ऐप्स खाली कर सकते हैं आपका बैंक अकाउंट, तुरंत करें डिलीट

मेरा भाजपा को जवाब- मैं महाराणा प्रताप का वंशज हूं, राजपूत हूं. सर कटा लूंगा, लेकिन भ्रष्टाचारियों-षड्यंत्रकारियों के सामने झुकूंगा नहीं. मेरे खिलाफ सारे केस झूठे हैं. जो करना है कर लो. बता दें कि दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित अनियमितता के सिलसिले में मनीष सिसोदिया के आवास सहित 31 ठिकानों पर की सीबीआई की छापेमारी के बाद भाजपा और आप संवाददाता सम्मेलन और ट्वीट कर एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं. मनीष सिसोदिया का यह ताज़ा ट्वीट उसी कड़ी में दिख रहा है.

https://स्वामी आत्मानंद स्कूल में अव्यवस्था देख भड़के कलेक्टर, प्राचार्य को नोटिस के निर्देश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now